लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,617 मामले सामने आए, संक्रमण दर गिरकर दो प्रतिशत से नीचे आई

By भाषा | Updated: December 16, 2020 00:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर दिल्ली में मंगलवार को 85,000 से अधिक लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिनमें से 1,617 लोग वायरस से संक्रमित मिले। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर गिरकर अब 1.9 प्रतिशत रह गई है।

अधिकारियों ने बताया कि 41 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10,115 हो गई है।

उन्होंने कहा कि तीन दिसंबर को संक्रमण की दर 4.96 थी जो गिरकर चार दिसंबर को 4.78 , पांच दिसंबर को 4.2 प्रतिशत, छह दिसंबर को 3.68 प्रतिशत और सात दिसंबर को 3.15 प्रतिशत रह गई।

अधिकारियों ने कहा कि हालांकि आठ दिसंबर को यह बढ़कर 4.23 प्रतिशत हो गई। नौ दिसंबर को गिरकर 3.42 प्रतिशत और दस दिसंबर को 2.46 रह गई। इसके बाद 11 दिसंबर को बढ़कर 3.33 प्रतिशत पर पहुंच गई। 12 दिसंबर को गिरकर 2.64 प्रतिशत पर आ गई और 13 दिसंबर को मामूली रूप से बढ़कर 2.74 प्रतिशत पर पहुंच गई। 14 दिसंबर को फिर से गिरकर 2.15 प्रतिशत पर आ गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, पिछले दिन 42,056 आरटी-पीसीआर जांच समेत कराये गये 85,105 परीक्षणों से 1,617 नये मामले सामने आये।

बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को उपचाराधीन मरीज पिछले दिन के 15,247 से घटकर 14,480 रह गये।

बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 6,10,447 हो गई है। शहर में स्वस्थ होने की दर करीब 96 फीसद है।

अबतक एक दिन में सर्वाधिक 8,593 नये मामले 11 नवंबर को आये थे।

सोमवार के बुलेटिन के अनुसार कोविड अस्पतालों मे कुल 18,810 बेडों में से 14,770 खाली हैं।

दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ सप्ताहों में जांच काफी बढ़ा दी है।

यहां अबतक कोविड-19 के 5,85,852 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है