लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 16,148 नए मामले आए, 114 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: July 17, 2021 19:48 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 जुलाई केरल में शनिवार को कोविड-19 के 16,148 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 31,46,981 हो गए, जबकि 114 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 15,269 हो गई।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि 13,197 लोग संक्रमण से ठीक हो गए, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 30,06,439 हो गई, जबकि अब 1,24,779 मरीजों का उपचार चल रहा है।

कोझिकोड में सबसे अधिक 2105 मामले आए, इसके बाद मलप्पुरम में 2033, एर्नाकुलम में 1908, त्रिशूर में 1758, कोल्लम में 1304, पलक्कड़ में 1140, कन्नूर में 1084 और तिरुवनंतपुरम में 1025 मामले आए हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया कि नए मरीजों में 75 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में, 1,50,108 नमूनों की जांच की गई, जिससे अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 2,52,11,041 हो गई है। राज्य में जांच संक्रमण दर 10.76 प्रतिशत रही। राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 3,99,634 लोग निगरानी में हैं।

केरल पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि शनिवार को राज्य भर में सार्वजनिक स्थानों पर कुल 12,381 लोग बिना मास्क के पाए गए और कोविड​​​​-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए 9,861 मामले दर्ज किए गए।

इसके अलावा, कोविड​​​​-19 नियमों के उल्लंघन के लिए पुलिस ने 1,949 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 3,329 वाहनों को भी जब्त किया गया। राज्य से पृथक-वास नियमों के उल्लंघन के 108 मामले भी दर्ज किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो