अवैध हथियारों के 133 मामलों में 161 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 24, 2020 20:41 IST2020-11-24T20:41:41+5:302020-11-24T20:41:41+5:30

161 people arrested in 133 illegal arms cases | अवैध हथियारों के 133 मामलों में 161 लोग गिरफ्तार

अवैध हथियारों के 133 मामलों में 161 लोग गिरफ्तार

जयपुर, 24 नवम्बर राजस्थान की बीकानेर पुलिस रेंज में विशेष अभियान के तहत सितम्बर से नवम्बर तक अवैध हथियारों के 133 प्रकरण दर्ज कर 161 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार इन मामलों में 162 अवैध हथियार और 165 कारतूस बरामद किये गए।

बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार ने मंगलवार को बताया कि श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ और चूरू में आठ सितम्बर से एक नवम्बर तक चलाये गये इस अभियान के तहत अवैध हथियार के 133 प्रकरण दर्ज किये गये।

उन्होंने बताया कि बीकानेर में कुल 30 प्रकरण दर्ज किये गये और 37 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 56 अवैध हथियार और 26 कारतूस बरामद किए गए। श्रीगंगानगर में 41 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 39 अवैध हथियार और 56 कारतूस बरामद किए गए। हनुमानगढ़ में 56 प्रकरण दर्ज किए गए और 65 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 55 अवैध हथियार तथा 48 कारतूस बरामद किए गए। चूरू में 17 प्रकरण दर्ज कर 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 21 अवैध हथियार तथा 39 कारतूस बरामद किए गए।

उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 161 people arrested in 133 illegal arms cases

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे