हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 161 नये मामले, दो लोगों की मौत
By भाषा | Updated: June 24, 2021 20:38 IST2021-06-24T20:38:26+5:302021-06-24T20:38:26+5:30

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 161 नये मामले, दो लोगों की मौत
शिमला, 24 जून हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 161 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,01,210 हो गयी जबकि दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 3,447 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,123 हो गयी है। बीते 24 घंटे में राज्य में 322 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के साथ कुल ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,95,611 हो गयी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।