लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 161 नए मामले, संक्रमण की दर 0.32 प्रतिशत

By भाषा | Updated: January 18, 2021 18:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 161 नए मामले सामने आए तथा आठ और मरीजों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पिछले आठ महीने से अधिक समय में सामने आए संक्रमण के मामलों में यह सबसे कम आंकड़ा है।

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में संक्रमण की दर घटकर 0.32 प्रतिशत रह गई है।

उन्होंने बताया कि शहर में अब तक संक्रमण के कुल 6,32,590 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 से 10,754 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को कहा, “पिछले कुछ दिनों में संक्रमण की दर 0.5 प्रतिशत से कम रही है। हम कह सकते हैं कि संक्रमण की तीसरी लहर क्षीण हो रही है। संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। इसके बावजूद मैं लोगों से एहतियात बरतने और मास्क लगाने का आग्रह करता हूँ।”

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार एक दिन पहले 50,523 नमूनों की जांच की गई थी जिसमें संक्रमण के 161 मामलों की पुष्टि हुई।

बुलेटिन के अनुसार अब तक कोविड-19 के 6,19,501 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर