लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 161 नए मामले

By भाषा | Updated: August 15, 2021 11:06 IST

Open in App

ईटानगर, 15 अगस्त अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 161 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 51,300 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉक्टर लोबसांग जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से किसी की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 252 बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र से संक्रमण के सबसे अधिक 54 नए मामले आए जबकि लेपारदा में 23, चांगलांग में 12, ईस्ट सियांग और लोअर दिबांग घाटी में नौ-नौ मामले आए। अपर सियांग में आठ और कामले, तवांग से आठ-आठ मामले सामने आए।

एसएसओ ने बताया कि वेस्ट कामेंग, लोअर सुबनसिरी, अंजॉ, पापुमपारे, लोहित, अपर सुबनसिरी, शि-योमी, नामसाई, ईस्ट कामेंग, लोअर सियांग, पक्के केसांग, तिरप और वेस्ट सियांग जिलों से भी मामले सामने आए हैं। अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में 144 की पुष्टि रैपिड एंटीजन जांच से, 14 की पुष्टि आरटी-पीसीआर से और तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि ट्रु नैट जांच से हुई है। उन्होंने बताया कि 67 लोगों में कोविड-19 के लक्षण दिखे।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,127 है जबकि 48,921 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 323 मरीज ठीक हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से उबरने की दर 95.36 प्रतिशत है और संक्रमण दर 5.31 प्रतिशत है, वहीं उपचाराधीन रोगियों की दर 4.15 प्रतिशत है।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 562 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि लोअर सुबनिसरी में 260, पापुमपारे में 166, वेस्ट कामेंग में 148 और लोहित में 132 लोग उपचाराधीन हैं।

राज्य में अब तक 10,02,065 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 3035 नमूनों की जांच शनिवार को की गई। इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने कहा कि राज्य में अब तक 9,07,848 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?