लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस के 16089 नये रोगी, 121 की मौत

By भाषा | Updated: April 27, 2021 20:19 IST

Open in App

जयपुर, 27 अप्रैल राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 16,089 नए मामले आये जबकि 121 और मरीजों की मौत दर्ज की गई।

राज्‍य में अभी 1,55,182 कोरोना वायसर से संक्रमित मरीज उपाचाराधीन हैं।

राज्‍य में इस घातक वायरस से अब तक 3806 लोगों की जान जा चुकी है।

चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में बीते चौबीस घंटे में 16,089 नये और संक्रमित मिले जिसके बाद कुल मामले 5,46,964 हो गए हैं।

नए संक्रमितों में कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल हैं।

डोटासरा ने ट्वीट कर बताया, “शुरुआती लक्षण दिखने के बाद आज कोरोना जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। चिकित्सकों की सलाह पर स्वयं को सीकर आवास पर ही पृथक कर लिया है। विगत कुछ दिनों में सम्पर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने का अनुरोध करता हूं।”

विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में राज्य में 7426 और मरीज संक्रमण से उबरे हैं।

बीते चौबीस घंटे में जोधपुर में 22, जयपुर में 21, उदयपुर में 14 मरीजों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया