लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,605 नए मामले

By भाषा | Updated: December 15, 2020 23:45 IST

Open in App

रायपुर, 15 दिसंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,605 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,60,240 हो गई है।

राज्य में मंगलवार को 136 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1,972 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की है। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमत 16 लोगों की मौत हुई है।

वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरण दास महंत में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

महंत ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं सूचित करना चाहता हूँ, आज मैंने अपना कोविड टेस्ट कराया जो पॉजीटिव आया है। अगर आप मेरे सम्पर्क में आए हैं तो कृपया खुद को आइसोलट करें और आवश्यकता पड़ने पर कोविड जांच करायें। आप सुरक्षित रहें, समाज को सुरक्षित रखें।’’

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 1,605 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 292, दुर्ग से 114, राजनांदगांव से 143, बालोद से 69, बेमेतरा से 29, कबीरधाम से नौ, धमतरी से 68, बलौदाबाजार से 41, महासमुंद से 62, गरियाबंद से 25, बिलासपुर से 75, रायगढ़ से 133, कोरबा से 132, जांजगीर चांपा से 126, मुंगेली से 15, गौरेला पेंड्रा मरवाही से आठ, सरगुजा से 44, कोरिया से 26, सूरजपुर से 53, बलरामपुर से 35, जशपुर से 27, बस्तर से छह, कोंडागांव से 32, दंतेवाड़ा से 10, सुकमा से चार, कांकेर से 20, नारायणपुर से एक, बीजापुर से दो और अन्य राज्य से चार मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,60,240 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,39,468 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 17,637 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित कुल 3,135 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 49,628 मामले हैं। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 693 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों