लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में Covid-19 से मरने वालों की संख्या 1 हजार के पार, 27524 लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

By सुमित राय | Updated: May 14, 2020 20:55 IST

कोरोना वायरस का कहर महराष्ट्र में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1 हजार के पार पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 27,524 हो गई है। महाराष्ट्र में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1019 हो गई है।राज्य में 6059 लोग ठीक हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या अब 20441 है।

कोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में पिछले 24 घंटे में 1602 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 27,524 हो गई है। वहीं गुरुवार को राज्य में कोविड-19 की वजह से 44 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 1019 हो गई।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "महाराष्ट्र में आज 1602 नए कोविड-19 के मामले सामने आए और 44 मौतें हुईं। इसके बाद कोरोना के कुल मामलों की संख्या 27524 और मौतों की संख्या बढ़कर 1019 हो गई है। राज्य में अब तक कुल 6059 रोगियों को छुट्टी दे दी गई है और सक्रिय मामलों की संख्या अब 20441 है।"

ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने बताया, "आज मुंबई में कोविड-19 के 998 नए पॉजिटिव मामले सामने आए और 25 मौतें हुईं। इसके बाद मुंबई में कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 16579 हो गई है और मरने वालों की संख्या 621 पहुंच गई है। आज अस्पतालों से कुल 443 लोगों को छुट्टी दी गई और अब तक 4234 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

देशभर में 78 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक देशभर में 78003 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 2549 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि देशभर में 26234 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं और 1 व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। भारत में अब कोरोना वायरस के 49219 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामुंबईमहाराष्ट्रकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी