हरियाणा में कोविड-19 के 1,602 नए मामले, 19 मरीजों की मौत
By भाषा | Updated: December 4, 2020 22:01 IST2020-12-04T22:01:13+5:302020-12-04T22:01:13+5:30

हरियाणा में कोविड-19 के 1,602 नए मामले, 19 मरीजों की मौत
चंडीगढ़, चार दिसंबर हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,602 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या राज्य में बढ़कर 2,40,841 हो गयी।
इसके अलावा 19 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,539 हो गयी।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अभी 14,329 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में स्वस्थ होने की दर 93 प्रतिशत है।
राज्य के गुरुग्राम में 423 और फरीदाबाद में संक्रमण के 336 मामले पाए गए हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।