लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 160 नये मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: November 27, 2021 22:44 IST

Open in App

हैदराबाद, 27 नवंबर तेलंगाना में शनिवार को कोविड-19 के 160 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,75,479 हो गई। राज्य में संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 3,988 हो गई।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक, वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के सर्वाधिक 66 नए मामले सामने आए। इसके बाद खम्मम जिले में 21 जबकि मेदचाल मल्काजगिरी और रंगारेड्डी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 12-12 नए मामले सामने आए।

तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 148 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 6,67,946 हो गई।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 3,545 है। तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान 32,540 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 2,84,88,719 नमूनों की जांच की गई है। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.88 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर

0.59 प्रतिशत बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू