लाइव न्यूज़ :

पंजाब में 1.60 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को पहले लगाया जाएगा संक्रमण से बचाव का टीका: मंत्री

By भाषा | Updated: January 3, 2021 15:44 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन जनवरी पंजाब में करीब 1.60 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को पहले चरण में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का टीका लगाया जाएगा।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने यह जानकारी दी।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) एच लाल ने बताया कि 1.60 लाख स्वास्थ्यकर्मियों से जुड़ा डेटा ‘कोविन पोर्टल’ पर पहले ही अपलोड कर दिया गया है। यह पोर्टल कोविड-19 टीके की आपूर्ति पर निगरानी रखने वाला एक ऑनलाइन मंच है।

मंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘... राज्य के 1.60 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को पहले टीका लगाया जाएगा।’’

टीकाकरण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए लाल ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के बाद पुलिसकर्मियों, अर्ध सैनिक बलों, सफाई कर्मचारियों और आपदा प्रबंधन स्वयंसेवकों सहित अग्रिम मोर्चों के कुल तीन लाख कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 50 साल से कम आयु वाले लोगों को टीका लगाया जाएगा।

टीकाकरण अभियान की समयसीमा के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह टीके की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

उन्होंने बताया कि राज्य में चार हजार प्रशिक्षित टीकाकर्मी है।

उन्होंने कहा,‘‘ अगर हमें बड़ी मात्रा में टीके मिले तो हम चिकित्सकों, फार्मेसिस्ट, दंत चिकित्सकों और नर्सों की भी वैक्सीनेटर (टीका देने वाले) के तौर पर मदद ले सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट