लाइव न्यूज़ :

ऑनलाईन गेम की लत में 16 वर्षीय नाबालिग ने 12 साल के अपने चचेरे भाई की हत्या की

By भाषा | Updated: December 13, 2021 17:43 IST

Open in App

जयपुर, 13 दिसंबर राजस्थान के नागौर जिले में मोबाइल फोन पर वीडियो खेल खेलने से कर्ज में डूबे 16 वर्षीय एक किशोर ने 12 वर्षीय अपने चचरे भाई की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसे जमीन के नीचे गाड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर ने अपने चचरे भाई की हत्या करने के बाद फर्जी आईडी के जरिये असम में रहने वाले अपने चाचा को संदेश भेजा और पांच लाख रूपये की फिरौती मांगी ताकि नुकसान की भरपाई की जा सके।

उन्होंने बताया कि लाडनूं थाना क्षेत्र के धुड़ीला गांव का प्रवीण शर्मा (12) गत आठ दिसंबर को मोबाइल फोन के साथ लापता हो गया था। उसके परिजनों ने थाने में इस संबंध में एक शिकायत दर्ज करवाई थी।

थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया, ‘‘आरोपी भाई द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मृतक चचरे भाई प्रवीण का शव निकाला गया। आरोपी नाबालिग किशोर को हिरासत में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।’’

पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर नाबालिग किशोर का मोबाइल निगरानी पर रख रखा था। पुलिस मोबाइल के लोकेशन और फोन कॉल के आधार पर आरोपी तक पहुंची और उसने उसे पकडा जिसके बाद हत्या की गुत्थी का खुलासा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह