लाइव न्यूज़ :

गुजरात में 16 वर्षीय लड़के को 1.98 लाख रुपये मूल्य की अफीम जब्त होने के बाद हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 18:23 IST

Open in App

सूरत, दो दिसंबर गुजरात की सूरत पुलिस ने राजस्थान के एक 16 वर्षीय लड़के को उसके स्कूल बैग से 1.98 लाख रुपये के मूल्य की अफीम जब्त होने के बाद हिरासत में ले लिया। इस अफीम को एक स्थानीय व्यक्ति को दिया जाना था। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के इटावा गांव के रहने वाले नौवीं कक्षा के छात्र को कथित तौर पर मादक पदार्थ तस्कर के रूप में काम पर रखा गया था। बुधवार को बस में सूरत शहर के बाहरी इलाके नियोल चौकी पहुंचने के तुरंत बाद उसे पकड़ लिया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त बी.जे. चावड़ा ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लड़के को इटावा गांव के निवासी गोपाल शर्मा ने सूरत में एक अज्ञात व्यक्ति को मादक पदार्थ पहुंचाने के लिए काम पर रखा था।

अधिकारी ने कहा, '' पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नियोल चौकी पर नजर रखी और बस से उतरते ही लड़के को हिरासत में ले लिया। हमें उसके कब्जे से 1.98 लाख रुपये मूल्य की 1.98 किलोग्राम अफीम मिली। उसने अपने स्कूल बैग में प्रतिबंधित पदार्थ को छिपा रखा था और चित्तौड़गढ़ से बस में यहां पहुंचा था।''

चावड़ा ने कहा, ''लड़के ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के गोपाल शर्मा ने उसे यहां एक व्यक्ति को अफीम देने के लिए कहा था। हमें अभी इसे मंगाने वाले के बारे में जानकारी नहीं मिली है। शर्मा को पकड़ने के बाद चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह