लाइव न्यूज़ :

बजरी खनन करने वालों के साथ साठगांठ के आरोप में 16 पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: December 11, 2020 00:15 IST

Open in App

जयपुर, 10 दिसंबर जयपुर पुलिस आयुक्तालय ने बृहस्पतिवार को औचक जांच के दौरान अवैध तरीके से बजरी खनन करने वालों के साथ साठगांठ के आरोप में दो सहायक उप निरीक्षकों, दो हेड कांस्टेबल सहित 16 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

अवैध तरीके से बजरी की ढुलाई की सूचना पर जयपुर पुलिस आयुक्तालय के विभिन्न दलों ने बुधवार रात को अजमेर रोड, आगरा रोड, और टोंक रोड पर औचक जांच की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस गश्ती गाडियों, मोबाइल गाडियों से निगरानी रखी गई।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल लाम्बा ने एक बयान मे बताया कि अजमेर रोड एवं आगरा रोड पर निगरानी के दौरान अवैध गतिविधियों का पता नहीं चला। जबकि, जयपुर के टोंक रोड पर शिवदासपुरा एवं चाकसू थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त के दौरान औचक जांच में ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की बजरी परिवहन में शामिल व्यक्तियों के साथ संलिप्तता का पता चला।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 16 पुलिसकर्मियों को बजरी परिवहन में शामिल व्यक्तियों के साथ साठगांठ के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल