लाइव न्यूज़ :

जन्म के समय लिंगानुपात में 16 प्वाइंट का सुधार: स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: January 22, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने लोगों पर एक स्थायी छाप छोड़ी है, जिसके परिणामस्वरूप जन्म के समय लिंगानुपात में 16 प्वाइंट का सुधार हुआ है।

ईरानी ने कहा कि जन्म के समय लिंगानुपात और स्कूलों में माध्यमिक स्तर पर लड़कियों के पंजीकरण में बढ़ोतरी उत्साहजनक है, वहीं सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रालयों और देश के नागरिकों के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से और सुधार करने की दिशा में प्रयासरत है।

ईरानी ने ट्वीट किया, ‘‘2015 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ (बीबीबीपी) कार्यक्रम की शुरुआत की थी जिसका उद्देश्य बालिका के जन्म और अधिकारों के प्रति समाज में व्यवहारिक परिवर्तन लाना है। पिछले छह वर्षों के दौरान, बीबीबीपी ने लोगों पर एक स्थायी छाप छोड़ी है जिससे जन्म के समय लिंगानुपात में 16 प्वाइंट का सुधार हुआ है।’’

बीबीबीपी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है और इसे उन्होंने जनवरी, 2015 में पानीपत, हरियाणा में शुरू किया था। इसके तहत उन जिलों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है जहां 2011 की जनगणना के अनुसार बाल लिंगानुपात खराब है।

कार्यक्रम का लक्ष्य एक जागरूकता अभियान के साथ-साथ बहु-क्षेत्रीय हस्तक्षेप के माध्यम से संबंधित जिलों में बाल लिंगानुपात में गिरावट के मुद्दे का समाधान करना है। इसमें पहली तिमाही में गर्भधारण का पंजीकरण, संस्थागत प्रसव में वृद्धि और जन्म पूर्व लिंग का पता लगाने पर रोक शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव