लाइव न्यूज़ :

मुंबई की एक इमारत में सिलेंडर विस्फोट से 16 लोग झुलसे

By भाषा | Updated: December 6, 2020 14:54 IST

Open in App

मुंबई, छह दिसंबर मुंबई के लालबाग क्षेत्र में चार मंजिला एक आवासीय इमारत में सिलेंडर विस्फोट होने से सुबह आग लग गयी और इस घटना में कम से कम 16 लोग झुलस गए।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक नाबालिग लड़की और एक महिला समेत चार लोगों की स्थिति नाजुक है क्योंकि ये 70 फीसदी से 95 फीसदी तक झुलस गए हैं।

अग्निमशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गणेश गली क्षेत्र स्थित साराभाई इमारत की दूसरी मंजिल पर सुबह करीब सात बजकर 20 मिनट पर आग लग गई।

मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ गैस रिसाव के बाद सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद एक कमरे की दीवार गिर गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने घटनास्थल का मुआयना किया। एक नाबालिग लड़की की हालत नाजुक बताई गई है और उसे दक्षिणी मुंबई के भायखला के मसिना अस्पताल भेजा गया है।’’

अग्निमशमन विभाग के अधिकारी ने कहा कि आग से 16 लोग झुलस गए और उन्हें इलाज के लिए केईएम अस्पताल, ग्लोबल हॉस्पिटल समेत अन्य अस्पतालों में ले जाया गया है। सुबह करीब सात बजकर 50 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल