लाइव न्यूज़ :

गुजरात के अस्पताल में आग लगने के बाद कोविड-19 से संक्रमित 16 मरीज सुरक्षित निकाले गए

By भाषा | Updated: April 26, 2021 08:37 IST

Open in App

सूरत, 26 अप्रैल जिले के एक निजी अस्पताल के गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) में रविवार रात आग लगने के बाद कोविड-19 के 16 अत्यंत गंभीर मरीजों को बाहर निकाला गया और सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि सूरत के स्टेशन रोड पर स्थित बहुमंजिला इमारत के पांचवे तल पर आयूष अस्पताल में रविवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर आग लग गई थी जिसके बाद आईसीयू में भर्ती 16 मरीजों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

सूरत नगरपालिका आयोग (एएमसी) के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने कहा, “आग लगने के वक्त इमारत के पांचवे तल पर स्थित अस्पताल के आईसीयू में 16 मरीज थे। दमकल विभाग की टीम ने 11 मरीजों को बाहर निकाला और शेष पांच को अस्पताल के स्टाफ ने टीम के पहुंचने से पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था।”

उन्होंने कहा कि आग वातानुकूलन (एसी) शॉर्ट सर्किट होने या ओवरलोड की वजह से वातानुकूलन (एसी) के फट जाने के बाद लगी।

पारीक ने बताया कि अग्निशमन दल द्वारा बाहर निकाले गए 11 मरीजों में से पांच को नगर निगम के एसएमआईएमईआर अस्पताल ले जाया गया, चार को संजीवनी अस्पताल और शेष दो को आयूष अस्पताल की दूसरी मंजिलों पर ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि अस्पताल के जिन बाकी पांच मरीजों को कर्मचारियों ने बचाया था, उन्हें कहां रखा गया है इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

पारीक ने बताया की आग की सूचना मिलने पर दमकल की करीब 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और दो गाड़ियों की मदद से आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल