मिजोरम में कोविड-19 के 16 नए मामले
By भाषा | Updated: December 19, 2020 11:54 IST2020-12-19T11:54:45+5:302020-12-19T11:54:45+5:30

मिजोरम में कोविड-19 के 16 नए मामले
आइजोल, 19 दिसंबर मिजोरम में शनिवार को कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,110 हो गई। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी मिली।
बयान के अनुसार आइजोल जिले में कोविड-19 के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद लुंगलेई और चम्फाई में दो-दो नए मामले, हनाथियाल और लॉन्गतलाई जिलों से एक-एक मामले सामने आए हैं।
नए संक्रमित मरीजों में असम राइफल का एक जवान भी शामिल है। नए मरीजों में से छह ने हाल में यात्रा की है। दो को छोड़कर बाकी मरीजों में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं।
राज्य में 160 मरीजों का उपचार चल रहा है और 3,943 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मिजोरम में संक्रमण से अब तक सात मरीजों की मौत हुई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।