हरियाणा में कोविड-19 के 16 नए मामले, एक मरीज की मौत
By भाषा | Updated: August 22, 2021 20:49 IST2021-08-22T20:49:19+5:302021-08-22T20:49:19+5:30

हरियाणा में कोविड-19 के 16 नए मामले, एक मरीज की मौत
हरियाणा में कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,70,347 हो गई। वहीं एक और मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 9,667 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मरीज की मौत कैथल जिले में हुई। नए मामलों में से छह गुरुग्राम से और तीन मामले सिरसा जिले से सामने आए हैं। राज्य में 676 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक 7,60,004 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.66 फीसदी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।