लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 16 नए मामले, एक और मरीज की मौत

By भाषा | Updated: November 15, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड-19 के 16 नए मामले आए, जबकि एक और मरीज की मौत हो गई। वहीं, संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

विभाग के बुलेटिन में बताया गया कि नवंबर में अभी तक संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई है। वहीं, संक्रमण से अक्टूबर में चार और सितंबर में पांच लोगों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अधिकारियों ने पिछले 24 घंटे में 37,495 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की। दिल्ली में अभी 337 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 164 लोग पृथक-वास में हैं। शहर में अभी 124 निरुद्ध क्षेत्र हैं।

दिल्ली में रविवार को संक्रमण के 36 मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हुई थी। वहीं, शनिवार को कोविड-19 के 56 और शुक्रवार को 62 मामले नए सामने आए थे।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 2.13 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 80 लाख से अधिक लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। शहर में टीकाकरण अभियान इस साल 16 जनवरी को शुरू हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह