लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोविड-19 के 16 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: May 28, 2021 09:55 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 28 मई अंडमान और निकोबार द्वीप में 16 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद शुक्रवार को महामारी के मामले बढ़कर 6,917 हो गए जबकि एक व्यक्ति के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 109 पर पहुंच गई।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 18 और लोग इस बीमारी से उबर गए हैं जिससे इस द्वीप में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6,591 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 217 लोग अब भी कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अब तक कोविड-19 के लिए 3.84 लाख से अधिक नमूनों की जांच की है जिनमें संक्रमण दर 1.8 प्रतिशत रही।

अधिकारी ने बताया कि कुल 1.23 लाख लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले ली है जबकि 17,360 लोगों ने दूसरी खुराक भी ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी