लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 36,856 हुयी

By भाषा | Updated: November 27, 2020 11:46 IST

Open in App

पुडुचेरी, 27 नवंबर पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नये मामले सामने आये हैं ​जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 36,856 हो गयी है । संघ शासित प्रदेश में लगातार आठ दिनों से संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी है। स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पुडुचेरी के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि आज सुबह दस बजे तक पिछले 24 घंटे में 1,609 नमूनों की जांच के बाद नये मामले सामने आये हैं। अब तक कुल 3.95 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

कुमार ने बयान जारी कर बताया कि सफल उपचार के बाद 46 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं। बयान में कहा गया है कि प्रदेश में मृत्यु दर 1.65 प्रतिशत है जबकि संक्रमण मुक्त होने की दर 96.95 फीसदी है ।

बयान में कहा गया है कि संघ शासित क्षेत्र में 514 संक्रमितों का उपचार चल रहा है जबकि 35,733 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 609 पर बनी हुई है। पिछले आठ दिन में संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां