लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले, कुल मामले 3,822 हुए

By भाषा | Updated: November 29, 2020 13:44 IST

Open in App

आइजोल, 29 नवंबर मिजोरम में रविवार को कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,822 हो गए।

संक्रमण के नए मामलों में सीमा सुरक्षा बल के दो जवान भी शामिल है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में आइजोल से सात, लवांगतलाई से पांच और लुंगलेई, मामित, सिआहा और चंफाई में से एक-एक मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि जोराम मेडिकल कॉलेज में आरटी-पीसीआर जांच के जरिए चार मामलों का पता लगा, सिआहा जिले में ट्रूनट लैब से एक और शेष मामलों को पता रैपिड एंटीजन टेस्ट से चला।

उन्होंने बताया कि संक्रमितों में बीएसएफ के दो जवान, एक पुलिसकर्मी और आठ तथा 10 वर्ष के दो बच्चे शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह से राज्य में संक्रमण की दर में कमी आ रही है और इसका मुख्य कारण आइजोल में लगाए गए लॉकडाउन और राज्य के अन्य हिस्सों में ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ करने की नीति है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान अगले वर्ष 10 जनवरी तक जारी रहेगा।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मिजोरम में वर्तमान में 392 मामले उपचाराधीन हैं, जिनमें से आइजोल जिले के 179 और लवांगतलाई के 84 मामले हैं। राज्य में पांच लोगों की संक्रमण से मौत हुई है वहीं 3,425 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह