लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस के 16 नए मामले

By भाषा | Updated: September 11, 2021 22:53 IST

Open in App

अहमदाबाद, 11 सितंबर गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मरीज मिले जिसके बाद कुल मामले 8,25,600 पहुंच गए। वहीं आज किसी भी संक्रमित की संक्रमण के कारण मौत नहीं हुई, लिहाज़ा मृतक संख्या 10,082 पर स्थिर है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 12 मरीजों के संक्रामक रोग से उबरने के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की तादाद 8,15,356 हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 162 है तथा चार मरीजों की हालत नाजुक है।

उन्होंने बताय कि वडोदरा में छह, सूरत में पांच और अहमदाबाद में दो मरीज मिले हैं।

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि शनिवार को 3,73,351 लोगों को कोविड रोधी टीके की खुराक लगाई गई है। अबतक 5,22,53,771 खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

पड़ोसी दादर और नगर हवेली और दमन और दीव में कोई नया मामला सामने नहीं आया है, लिहाजा केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले 10,642 पर स्थिर हैं। प्रदेश में अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है तथा संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या सात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र