लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: December 4, 2021 22:44 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, चार दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में ‘लोन वर्राटू’ (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर 16 ​नक्सलियों ने शनिवार को सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जिले के पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आज 16 नक्सलियों ने किरंदुल थाने में सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने ‘लोन वर्राटू’ अभियान से प्रभावित होकर तथा माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला, सड़कों और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने तथा नक्सलियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की घर वापसी के लिए थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों का नाम चस्पा कर उनसे आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने लिए आह्वान किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत अब तक 119 इनामी नक्सली सहित कुल 475 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू