लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 16 और मरीजों की मौत, 2,967 नये संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: April 2, 2021 22:40 IST

Open in App

लखनऊ, दो अप्रैल उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 16 और मरीजों की मौत हो गई जबकि 2,967 नये संक्रमित सामने आये।

शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 16 और मरीजों की मौत होने के बाद अब तक मरने वालों का आंकड़ा 8,836 हो गया है जबकि इसी अवधि में मिले 2,967 नये संक्रमितों के बाद अब तक के कुल संक्रमितों की संख्या 6,22,736 हो गई है।

प्रदेश में 2,967 नये संक्रमितों के सापेक्ष 782 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। अब तक कुल 5,99,827 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार उत्तर प्रदेश में इस समय कोरोना संक्रमितों के 14,073 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सर्वाधिक 940 नये मामले सामने आये जबकि वाराणसी में 253, प्रयागराज में 213 और कानपुर नगर में 152 नये मामले सामने आये। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक नौ संक्रमितों की मौत लखनऊ में हुई है।

बृहस्पतिवार को राज्य में 1.47 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 3.50 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग