लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 16 और लोगों की मौत, संक्रमण के 1,441 नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 13, 2020 17:19 IST

Open in App

लखनऊ, 13 दिसंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 16 और मरीजों की मौत हो गई जबकि इसी अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,441 नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही राज्य में अबतक सामने आए संक्रमित की कुल संख्‍या बढ़कर 5,65,556 हो गई है जिनमें से 8,072 लोगों की जान गई है।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि राज्‍य में पिछले 24 घंटों में 1,770 रोगियों के ठीक होने के साथ अबतक प्रदेश में कुल 5,37,755 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्‍होंने बताया कि इस समय प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्‍या 19,729 है, जिनमें से 8,929 संक्रमित गृह पृथकवास में हैं।

प्रसाद ने बताया कि अब तक 5,37,755 संक्रमितों को उपचार के बाद घर भेजा गया है और प्रदेश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

उन्‍होंने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में 1.56 लाख से ज्‍यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल दो करोड़ 14 लाख से ज्‍यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में लखनऊ में छह और वाराणसी में दो संक्रमितों की मौत हुई है। इसी अवधि में लखनऊ में 209, गाजियाबाद में 152 और मेरठ में 95 नये मामले सामने आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे