लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में कोविड​​​​-19 के 16 और मामले सामने आए, एक और मौत हुई

By भाषा | Updated: September 20, 2021 19:01 IST

Open in App

गंगटोक, 20 सितंबर सिक्किम में कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,971 हो गई, जबकि एक और मौत के बाद मृतकों की संख्या 380 हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार यह जानकारी सामने आई।

बुलेटिन में कहा गया कि पूर्वी सिक्किम में आठ नए मामले दर्ज किए, इसके बाद पश्चिम सिक्किम और दक्षिण सिक्किम में चार-चार मामले दर्ज किए गए।

हिमालयी राज्य में वर्तमान में 654 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि 29,630 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। कम से कम 307 मरीज बाहर चले गए हैं।

राज्य में अब तक 2,43,565 नमूनों की जांच की गई है, जिसमें रविवार से अब तक जांचे गए 321 नमूने शामिल हैं।

सिक्किम में पात्र आबादी के 99.87 प्रतिशत को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 58.20 प्रतिशत ने दोनों खुराक प्राप्त कर ली है।

इस बीच, लद्दाख में सोमवार को कोविड-19 के 28 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,730 हो गई।

उन्होंने बताया कि अब लद्दाख में उपचाराधीनम मरीजों की संख्या 134 रह गई है।

पिछले साल महामारी के प्रकोप के बाद से लद्दाख में कोविड से 207 मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के तीन मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या 20,389 हो गई।

उन्होंने कहा कि सभी 28 नए मामले लेह से सामने आए हैं।

रविवार को लद्दाख में कोविड से संबंधित कोई मौत नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं