लाइव न्यूज़ :

व्यक्ति की मौत के 16 महीने बाद पुलिस ने उसके डीएनए से परिवार का पता लगाया

By भाषा | Updated: February 20, 2021 12:50 IST

Open in App

पालघर, 20 फरवरी महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के 16 महीने बाद पुलिस ने उसके डीएनए नमूने के आधार पर उसके परिवार का पता लगाया है । एक अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि पालघर एवं बोइसर रेलवे स्टेशनों के बीच रेल की पटरी पर अक्टूबर 2019 में पुलिस को 32 साल के व्यक्ति का एक क्षत-विक्षत शव मिला था ।

पालघर रेलवे पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक योगेश आत्माराम देवड़े ने बताया कि मृतक की पहचान उस वक्त नहीं हो सकी, लेकिन उसकी हड्हियों को मुंबई के एक प्रयोगशाला में डीएनए जांच के लिये संरक्षित कर लिया गया ।

उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस इस मामले की अनुसंधान में जुटी हुयी थी। हम पास के गांवों में गये और स्थानीय लोगों से इस बारे में पूछताछ कि क्या उनके परिवार का कोई सदस्य लापता है। इसी दौरान कोलगांव के रहने वाले 58 साल के एक श्रमिक ने बताया कि उसका बेटा लापता है।’’

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद श्रमिक के रक्त का नमूना प्रयोगशाला में भेजा गया ओर डीएनए जांच में इस बात की पुष्टि हुयी कि मृतक उसका बेटा था ।

देवड़े ने बताया, ‘‘पांच दिन पहले, प्रयोगशाला की तरफ से हमें सूचित किया गया कि मृतक के डीएनए का नमूना श्रमिक के नमूने के साथ मिल रहा है। इसके बाद उसके परिजन को इस बारे में सूचित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे