मुंबई में 16 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 28, 2021 20:35 IST2021-02-28T20:35:56+5:302021-02-28T20:35:56+5:30

16 lakhs drugs seized in Mumbai, three arrested | मुंबई में 16 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त, तीन गिरफ्तार

मुंबई में 16 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त, तीन गिरफ्तार

मुंबई, 28 फरवरी मुंबई में एनसीबी ने तीन स्थानों पर तलाशी अभियान चलाकर 16 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने कहा, '' शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि के दौरान कोलाबा, नागपाड़ा और डोंगरी में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने 162 ग्राम मेफेड्रॉन और थोड़ी मात्रा में चरस बरामद की।''

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एजाज अहमद सुपारीवाला, अमजद आसिम शेख और राजन सुब्रह्मण्यम के रूप में हुई।

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 16 lakhs drugs seized in Mumbai, three arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे