लाइव न्यूज़ :

कानपुर में बस और लोडर की टक्कर में 16 की मौत, आधा दर्जन घायल

By भाषा | Updated: June 8, 2021 23:29 IST

Open in App

कानपुर/ लखनऊ (उप्र), आठ जून उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम बस और लोडर (भार वाहक) की भीषण टक्कर में 16 लोगों की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन घायल हो गये। घायलों में दो की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु होने पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

कानपुर आउटर के पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार बस ने एक लोडर को टक्कर मार दी जो उछलकर हाइवे पर जा गिरी, जबकि बस भी पलट गई और गहरी खाई में जा गिरी।

सिंह ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि लगभग सभी यात्री बस में फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। भीषण हादसे की सूचना मिलते ही कानपुर के आधा दर्जन थानों से भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर रवाना कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को बाहर निकाला और पाया कि उनमें से कई पहले ही मर चुके हैं। घायलों को गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के एलएलआर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आरबी कमल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमल ने कहा कि दो और लोगों की हालत बहुत नाजुक है।

मंगलवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने इस सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जिला प्रशासन को दुर्घटना के कारणों की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण