लाइव न्यूज़ :

हिमाचल के कुल्लू जिले के मलाणा गांव में आग लगने से 16 मकान जलकर खाक

By भाषा | Updated: October 27, 2021 18:34 IST

Open in App

शिमला, 27 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मलाणा गांव में बुधवार को भीषण आग लगने से 16 मकान जलकर खाक हो गए, जिसके कारण करीब 150 लोग बेघर हो गए। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि मलाणा गांव में तड़के करीब एक बजकर 28 मिनट पर लगी आग के कारण एक व्यक्ति झुलस (घायल) गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा, "हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ अग्निकांड अत्यंत दुखद है। ऐतिहासिक मलाणा गांव में हुई इस त्रासदी के सभी पीड़ित परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के काम में पूरी तत्परता से जुटे हैं।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी आग की इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

शाह ने ट्वीट कर कहा, "हिमाचल प्रदेश के मलाणा गांव में आग लगने से हुए नुकसान से अत्यंत दुखी हूं। इस हादसे में जिन गांववासियों के घरों को क्षति पहुंची है, मैं उन सभी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रदेश सरकार व प्रशासन पूरी तन्मयता के साथ बचाव कार्य में लगी है।"

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास मुहैया कराने का निर्देश दिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया और राहत कार्य का जायजा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल