लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मुंडका में तीन मंजिला एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, अब तक 27 लोगों की हुई मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2022 00:14 IST

बिल्डिंग में 30 से 40 लोगों के फंसे होने की खबर है। जबकि 50 से 60 लोगों को बचाया जा चुका है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस घटना पर दुख जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने घटना पर दुख जताया30 के करीब लोग घायल हो गए

नई दिल्ली: दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 8 लोग घायल हो गए हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। बाहरी जिले के डीसीपी समीर शर्मा के अनुसार, मौके पर करीब 15 दमकल गाड़ियों के साथ बचाव अभियान जारी है। ऐसा बताया जा रहा है कि अभी बिल्डिंग में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस हादसे को लेकर दुख जताया है। राष्ट्रपति ने कहा है मेरी संवेदनाएं मृतक के परिजनों के साथ हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की है।  

इसके अलावा पीएम मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, दिल्‍ली में भीषण आग के कारण लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

इससे पहले दिल्ली अग्निशमन के अधिकारी सुनील चौधरी ने मौके पर यह बताया कि कुछ लोग इमारत से कूदे हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास आज शाम आग लगने वाली तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत से कुल 16 शव बरामद किए गए थे।

राष्ट्रीय राजधानी के फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास आज शाम आग लगने वाली तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत से कुल 16 शव बरामद किए गए। तीसरी मंजिल की तलाशी अभी बाकी है।

टॅग्स :मुंडकादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया