लाइव न्यूज़ :

भारत-नेपाल के बीच 15वां संयुक्त सैन्य अभ्यास 20 सितंबर से

By भाषा | Updated: September 18, 2021 20:48 IST

Open in App

पिथौरागढ़, 18 सितंबर भारत और नेपाल के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास "सूर्य किरण" का 15वां संस्करण यहां 20 सितंबर से शुरू होगा।

भारतीय सेना के संपर्क अधिकारी कैप्टन कुलदीप ने बताया, “अभ्यास में दोनों देशों की इन्फैंट्री बटालियन भाग लेंगी।”

अधिकारी के मुताबिक, दोनों सेनाओं द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हथियारों से परिचित होने के साथ-साथ दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के साथ पर्वत युद्ध रणनीति, आपदा सहायता, पहाड़ी इलाकों में बचाव और राहत कार्य दक्षता को साझा करेंगी।

दोनो सेनाएं मानव सहायता विधियों, जंगल युद्ध, ऊंचाई वाले इलाकों में लड़ी जाने वाली जंगे और आपदा राहत विधियों पर एक-दूसरे के अनुभव को जानेंगी।

सैन्य अधिकारी ने बताया, “इस अभ्यास में पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियान को लेकर 48 घंटे का विशेष कठिन अभ्यास शामिल है।”

यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच ‘इंटरोऑपरेबिलिटी’ और साझा अनुभव विकसित करने की पहल का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार करेगा और देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

अंतिम "सूर्य किरण" अभ्यास 2019 में नेपाल में आयोजित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन