लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 1,598 नये मामले, 20 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 8, 2021 21:15 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ अगस्त कर्नाटक में रविवार को कोविड-19 के 1,598 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,18,525 हो गयी जबकि 20 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 36,793 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,914 मरीज स्वस्थ हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 28,57,776 हो गयी है।

विभाग के अनुसार, कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 23,930 है। संक्रमण की दर 1.09 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत हो गयी है।

विभाग के मुताबिक, दक्षिण कन्नड़ जिले में संक्रमण के सर्वाधिक 438 नये मामले सामने आए और छह मरीजों की मौत हो गयी। इसके बाद बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में संक्रमण के 348 नये मामले सामने आए। कर्नाटक में अब तक 3.29 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे