लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 1598 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: May 15, 2021 13:26 IST

Open in App

पुडुचेरी, 15 मई पुडुचेरी में शनिवार सुबह 10 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 1598 नए मामले सामने आए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 82,545 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई।

वहीं, इस दौरान 20 और संक्रमित मरीजों की मौत से यहां महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1119 पहुंच गई।

मरने वालों की उम्र 27 से 75 साल के बीच थी।

मृतकों में से छह पूर्व में किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं थे, जबकि 14 मरीज मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे।

विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने कहा कि 9139 नमूनों की जांच में संक्रमण के नए मामले सामने आए और संक्रमण दर गिरकर आज 17.48 प्रतिशत हो गई।

पुडुचेरी में जहां 1295 नए मरीज मिले, वहीं कराईकल में 160 और माहे में 103 नए मामले सामने आए।

केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 17228 है।

निदेशक ने बताया कि अब तक 64,198 मरीज महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा