लाइव न्यूज़ :

चोरी किए गए 1,589 मोबाइल फोन मथुरा में बरामद, पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 5, 2021 00:26 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), चार नवंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बृहस्पतिवार को एक संयुक्त अभियान के दौरान करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के चोरी के 1,589 मोबाइल फोन बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, बरामद किए गए फोन अक्टूबर की शुरुआत में उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश की सीमा पर एक ट्रक से लूटे गए 8,990 फोन का हिस्सा हैं। फोन की खेप नोएडा की एक फैक्ट्री से बेंगलुरु ले जाई जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि चोरी किए गए 1,589 फोन पांच आरोपियों के पास से बरामद हुए हैं।

आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ आमिर खान निवासी मथुरा और शाहिद, अजहरुद्दीन, समीर और अजमल निवासी जिला नूंह, हरियाणा के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?