लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड रोधी टीके की 15.89 करोड़ खुराकें दी गईं

By भाषा | Updated: May 4, 2021 13:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई भारत में कोविड रोधी टीके की 15.89 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, तीन मई को ही 17,08,390 खुराकें दी गई हैं।

मंत्रालय ने बताया कि 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 आयु वर्ग के 4,06,339 लोगों ने टीके की पहली खुराक लगवाई है।

उसके मुताबिक, इनमें छत्तीसगढ़ में 1,025, दिल्ली में 40,028, गुजरात में 1,08,191, हरियाणा में 55,565, जम्मू-कश्मीर में 5,587, कर्नाटक में 2,353, महाराष्ट्र में 73,714, ओडिशा में 6,352, पंजाब में 635, राजस्थान में 76,151, तमिलनाडु में 2,744 और उत्तर प्रदेश में 33,544 लोग शामिल हैं।

सुबह सात बजे तक के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, कुल मिलाकर टीके की 15,89,32,921 खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

उसमें बताया गया है कि 94,48,289 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक लगाई गई है जबकि 62,97,900 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी खुराक लगवाई है। इसी तरह 1,35,05,877 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों ने टीके के पहली खुराक ली है जबकि 72,66,380 ने दूसरी खुराक लगवाई है।

आंकड़ों के अनुसार, 45-60 वर्ष आयु समूह में 5,30,50,669 और 41,42,786 लोगों ने टीके की क्रमश: पहली और दूसरी खुराक लगवाई है। वहीं 60 वर्ष से अधिक उम्र के 5,28,16,238 और 1,19,98,443 लाभार्थियों ने क्रमश: टीके की पहली और दूसरी खुराक ली।

देश में टीके की अबतक लगाई गई कुल खुराकों में से दस राज्यों-- महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार और आंध्र प्रदेश में 66.94 प्रतिशत खुराकें लगाई गई हैं।

इस स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड रोधी टीके की 75 लाख से अधिक खुराकें हैं और उन्हें अगले तीन दिन में 48 लाख से अधिक और खुराकें मिलेंगी।

मंत्रालय ने सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के हवाले से बताया है कि भारत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 16,69,97,410 खुराकें निशुल्क मुहैया कराई हैं। इनमें से 15,94,75,507 का इस्तेमाल हुआ है जिनमें खुराकों का ज़ाया जाना भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू