लाइव न्यूज़ :

चेन्नई हवाई अड्डे पर 1,588 ग्राम सोना बरामद

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:44 IST

Open in App

चेन्नई, 27 सितंबर सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोमवार को यहां हवाईअड्डे पर दुबई और कुवैत से लाया गया लगभग 1,588 ग्राम सोना बरामद किया।

अधिकारियों ने बताया कि बरामद सोने की कीमत लगभग 66.34 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि कुवैत से शीशे के ढांचे में और दुबई से लोहे के हथौड़े में छिपाकर यह सोना लाया गया।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पहली घटना में, दुबई से यहां पहुंचे एक यात्री को खुफिया सूचनाओं के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने निकास द्वार पर रोक लिया। छानबीन और जांच करने पर उसके बैग में सोने के साथ एक लोहे का हथौड़ा छिपा हुआ मिला।

चेन्नई में सीमा शुल्क विभाग की हवाई खुफिया इकाई के प्रधान आयुक्त की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि हथौड़े को तोड़ा गया और उसके अंदर से सोना बरामद किया गया। लगभग 341 ग्राम सोना, जिसकी कीमत 14.25 लाख रुपये है, जब्त किया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार दूसरी घटना में कुवैत से आए एक यात्री के पास से शीशे के ढांचे में छिपाकर रखा गया 1,247 ग्राम सोना बरामद किया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोने की कीमत 52.09 लाख रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा