लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 के 158 नए मामले आए, पांच और मौतें हुईं

By भाषा | Updated: July 4, 2021 22:34 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार जुलाई पंजाब में रविवार को कोविड-19 के 158 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,96,416 हो गए जबकि पांच और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,110 हो गई। एक मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बठिंडा में 23 नए मामले आए, इसके बाद अमृतसर में 14 और लुधियाना में 13 मामले आए।

नई मौतें अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर, जालंधर और मुक्तसर में हुई हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि पंजाब में अब कोविड-19 के 2,324 उपचाराधीन मरीज हैं। 96 गंभीर मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, जबकि 314 गंभीर मरीज और 1,405 अन्य ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

राज्य में संक्रमण दर 0.39 प्रतिशत है।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले दिन 358 और कोरोना वायरस मरीज संक्रमण से उबर गए, जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,77,982 हो गई।

राज्य में अब तक 1,10,81,636 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।

इस बीच, मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 10 नए मामलों के साथ चंडीगढ़ में कोविड​​​​-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 61,728 हो गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि केंद्र शासित प्रदेश में कोई नई मौत नहीं हुई। मरने वालों की संख्या 808 है।

चंडीगढ़ में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 143 है।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले दिन 16 मरीजों के ठीक होने के बाद अब तक कुल 60,777 कोरोना वायरस रोगी संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन