लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 158 नये मामले, पांच मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 25, 2021 16:39 IST

Open in App

आइजोल, 25 अक्टूबर मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के 158 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,17,419 हो गयी जबकि पांच मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 412 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में रविवार के मुकाबले संक्रमण के दैनिक नये मामलों में भारी कमी आई है। मिजोरम में रविवार को 572 नये मामले सामने आए थे जबकि शनिवार को नये मरीजों की संख्या 745 रही थी।

नये संक्रमितों में 33 बच्चे भी शामिल हैं। यह लगातार 11वां दिन है जब मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के एक हजार से कम नये मामले सामने आए हैं। मिजोरम के स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना ​​है कि राज्य में कोविड का ग्राफ नीचे की ओर जा रहा है।

मिजोरम में संक्रमण की दर घटकर छह प्रतिशत हो गयी है।

मिजोरम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,080 हो गयी है। मिजोरम में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,016 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,08,927 हो गयी।

अधिकारी के मुताबिक, संक्रमण से ठीक होने की दर 92.76 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 0.35 प्रतिशत बनी हुई है। राज्य में अब तक 12.69 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी के अनुसार, 23 अक्टूबर तक 6.93 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से पांच लाख लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल