लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 158 नए मामले

By भाषा | Updated: June 21, 2021 10:59 IST

Open in App

ईटानगर, 21 जून अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 158 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,081 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर लोबसांग जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है, इसलिए मृतकों की संख्या 159 बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र से कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 52 मामले आए। कुरुंग कुमेय से 14 और चांगलांग से 11 नए मामले आए। उन्होंने बताया कि रैपिड एंटीजन जांच से 155 मामले, आरटी-पीसीआर जांच से दो मामले की पुष्टि हुई। ट्रूनेट पद्धति से एक मरीज में संक्रमण का पता चला।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 2,515 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 30,407 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 244 लोग ठीक हो गए। राज्य में रविवार को 4036 नमूनों की जांच की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान