लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,578 नए मामले, 68 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 31, 2021 16:16 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 31 जुलाई ओडिशा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,578 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 9,77,268 हो गई जबकि 68 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 5,902 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि लगभग चार महीने बाद राज्य के सभी 30 जिलों में दैनिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम रही है। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 16,384 है। शुक्रवार से 1,841 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। ठीक हो चुके लोगों की संख्या 9,54,929 है।

अधिकारी ने कहा, ''ऐसा पहली बार हुआ है जब सभी जिलों में दैनिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम रही है। वहीं, 16 जिलों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम है।'' ओडिशा में अब तक 1.60 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। शुक्रवार को 72,233 नमूनों की जांच की गई। कुल संक्रमण दर 6.09 प्रतिशत है। राज्य में 1,62,99,529 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया