लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 15749, केरल में 14233 नए मामले

By भाषा | Updated: June 11, 2021 22:49 IST

Open in App

चेन्नई/ तिरुवनंतपुरम/बेंगलुरु/अमरावती/हैदराबाद, 11 जून कोविड-19 के शुक्रवार को तमिलनाडु में 15,759, केरल में 14,233, कर्नाटक में 8,249, आंध्र प्रदेश में 8,239 और तेलंगाना में 1,707 नए मामले सामने आए हैं। राज्यों की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली है।

तमिलनाडु में शुक्रवार को कोविड-19 के 15,759 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23.24 लाख हो गई। वहीं, 378 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 28,906 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि अब तक 21,20,889 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि 1,74,802 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य में शुक्रवार को कोयंबटूर से सबसे ज़्यादा 2,056 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद चेन्नई से 1,094 और इरोड से 1,365 नए मामले सामने आए हैं।

केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 14,233 नए मामले सामने आए हैं और 173 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,72,798 हो गई जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 10,804 हो गई।

वहीं, राज्य में आज 15,355 लोग संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 25,57,597 हो गई। राज्य में फिलहाल 1,34,001 मरीज़ों का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सरकार ने अब तक राज्य की कुल 25 फीसदी से ज्यादा आबादी को कोविड-19 टीके की खुराक दी है। अब तक कुल 1,09,61,670 खुराक दी गई है।

वहीं, कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,249 नए मामले सामने आए हैं और 159 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27.47 लाख और मृतकों की संख्या बढ़कर 32,644 हो गई।

दिन में 14,975 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। राज्य में अब तक 25,11,105 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। राज्य में फिलहाल 2,03,769 मरीजों का उपचार चल रहा है। शुक्रवार को सामने आए 8,249 नए मामलों में से सबसे ज्यादा 1,154 मामले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से सामने आए हैं। कर्नाटक में संक्रमण दर 4.86 फीसदी ,जबकि मृत्यु दर 1.92 फीसदी है।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 8,239 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,96,122 हो गई। वहीं, राज्य में अब तक 16,88,198 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 11,824 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन में बताया गया कि प्रदेश में 96,100 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में ब्लैक फंगस की वजह से मरनेवाले मरीजों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है। राज्य में म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के 1,307 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पड़ोसी तेलंगाना में शुक्रवार को 1,707 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,00,318 हो गई। वहीं 16 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,456 हो गई।

राज्य सरकार की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि प्रदेश में अब 22,759 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं, अब तक 5,74,103 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए