लाइव न्यूज़ :

उत्‍तर प्रदेश में 1573 नये संक्रमित मिले, 21 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 16, 2020 16:13 IST

Open in App

लखनऊ, 16 नवंबर उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1573 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं जबकि इसी अवधि में 21 संक्रमितों की मौत हो गई है। राज्‍य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 5,12,850 हो गई है।

सोमवार को जारी स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 21 और संक्रमितों की मौत होने के बाद अब तक मरने वालों की संख्‍या 7393 हो गई है।

प्रमुख सचिव चिकित्‍सा व स्‍वास्‍थ्‍य आलोक कुमार ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के 1889 संक्रमितों को स्‍वस्‍थ्‍य होने के बाद अस्‍पताल से छुट़टी दे दी गई है। अभी तक 4,82,854 संक्रमितों को उपचार के बाद घर भेजा जा चुका है। उन्‍होंने बताया कि संक्रमण से ठीक होने की दर 94 प्रतिशत से ज्‍यादा हो गई है। आलोक कुमार के मुताबिक गृह पृथक-वास में 10270 संक्रमित हैं और राज्‍य में इस समय सक्रिय 22603 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 231 सर्वाधिक नये संक्रमित पाये गये हैं। इसी अवधि में मेरठ में 168, गाज़ियाबाद में 158 और प्रयागराज में 128 संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक तीन मौतें मेरठ में दर्ज की गई हैं। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और गाज़ियाबाद समेत कई जिलों में एक-एक मौतें हुई हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक एक करोड़ 71 लाख 22 हजार से ज्‍यादा नमूनों की जांच की गई है जबकि पिछले 24 घंटे में 73,207 नमूनों की जांच की गई है।

आलोक कुमार ने बताया कि दो दिन त्‍योहारों का रहा तो लोग उत्‍सव के मूड में थे लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। उन्‍होंने कहा कि अब भी एहतियात बरतने की जरूरत है और आगामी छठ पर्व पर भी सतर्क रहने की जरूरत है।

अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने बताया कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण कम हो रहा है लेकिन दिल्‍ली और आसपास के इलाकों से सटे जिलों में संक्रमण का प्रभाव है। उन्‍होंने बताया कि जांच की गति बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि जल्‍द से जल्‍द संक्रमण की पहचान हो। सहगल ने कहा कि हम सभी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्‍यकता है। त्‍योहारों का समय चल रहा है इसलिए मास्‍क का प्रयोग करें और हाथ लगातार धोते रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन