लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में कोविड के 157 नए मामले सामने आए, संक्रमण दर 12.5 प्रतिशत

By भाषा | Updated: August 11, 2021 17:31 IST

Open in App

गंगटोक, 11 अगस्त सिक्किम में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 157 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 28,175 हो गई। इसके अलावा तीन रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 359 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार पश्चिमी सिक्किम में संक्रमण के सबसे अधिक 81 नए मामले सामने आए। इसके अलावा पूर्वी सिक्किम में 47, दक्षिण सिक्किम में 26 और उत्तरी सिक्किम में तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,543 है। 278 रोगी राज्य से बाहर जा चुके हैं। कुल मिलाकर राज्य में 24,995 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। बीते 24 घंटे में 1,251 नमूनों की जांच की गई। राज्य में संक्रमण की दर 12.5 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे