लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड के 15,684 नए मामले, गुजरात में 14,340 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: April 27, 2021 00:05 IST

Open in App

चेन्नई/अहमदाबाद/चंडीगढ़, 26 अप्रैल तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 15,684 नए मामले आने के साथ ही राज्य में कुल मामले बढ़कर 10,97,672 पहुंच गए। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के 94 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 13,651 हो गई। इसी अवधि में 13,625 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही अब तक 9,76,876 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

तमिलनाडु में फिलहाल 1,07,145 मरीज उपचाराधीन हैं।

उधर, गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,340 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 5,10,373 हो गए।

प्रदेश में इसी अवधि में कोविड-19 के 158 और मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 6,486 पहुंच गई।

राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, गुजरात में इसी अवधि में 7,727 लोगों ने संक्रमण को मात दी है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,82,426 हो गई है।

राज्य में 1,21,461 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस बीच, हरियाणा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,504 नए मामले आने के साथ ही राज्य में कुल मामले बढ़कर 4,35,823 पहुंच गए। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि राज्य में सोमवार को कोविड-19 के 75 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,842 हो गई।

हरियाणा में अब तक 3,52,515 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 79,466 मरीज अभी उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट