गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,564 नये मामले सामने आये, 16 की मौत
By भाषा | Updated: November 29, 2020 20:29 IST2020-11-29T20:29:47+5:302020-11-29T20:29:47+5:30

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,564 नये मामले सामने आये, 16 की मौत
अहमदाबाद, 29 नवंबर गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,564 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 2,08,278 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
विभाग ने बयान जारी कर बताया कि प्रदेश में संक्रमण से 16 और लोगों की मृत्यु के बाद सूबे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 3,969 हो गयी है ।
बयान में कहा गया है कि सफल उपचार के बाद प्रदेश में 1,451 मरीजों को छुट्टी दी गयी है और इसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की तादाद बढ़ कर 1,89,420 हो गयी है ।
बयान में कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने की दर 90.95 प्रतिशत है जबकि 14,889 संक्रमित उपचाराधीन हैं ।
प्रदेश में रविवार को कुल 68,960 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक कुल 77,59,739 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।