लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 15,637 नए मामले आए, 128 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: July 14, 2021 19:51 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 जुलाई केरल में बुधवार को कोविड-19 के 15,637 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 31,03,310 हो गए, जबकि 128 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 14,938 हो गई।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 12,974 लोग ठीक हो गए, जिससे राज्य में ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 29,70,175 हो गई और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,17,708 हो गई है।

मलप्पुरम में सबसे अधिक 2030 मामले आए, जबकि कोझिकोड में 2022, एर्नाकुलम में 1894, त्रिशूर में 1704, कोल्लम में 1154, तिरुवनंतपुरम में 1133 और पलक्कड़ में 1111 मामले सामने आए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि नए मरीजों में 66 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों में 1,55,882 नमूनों की जांच की गई, जिससे अब तक हुईं जांच कुल संख्या 2,48,04,801 हो गई है।

जांच संक्रमण दर (टीपीआर) 10.03 प्रतिशत रही।

राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 3,92,170 लोग निगरानी में हैं।

इनमें से 3,67,560 घर या संस्थागत पृथकवास केंद्रों में हैं और 24,610 अस्पतालों में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो